
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की सुरक्षा में CISF के 150 जवान तैनात, SC ने दिए थे निर्देश
AajTak
इससे पहले सुबह में, एक डीआइजी-रैंक अधिकारी के नेतृत्व में सीआईएसएफ की एक टीम ने अस्पताल परिसर का दौरा किया, जहां इस महीने की शुरुआत में 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना सामने आई थी. सूत्रों ने बताया कि जवान रेजिडेंट डॉक्टरों के हॉस्टल और अन्य सुविधाओं की सुरक्षा में तैनात किए जा सकते हैं.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के लगभग 150 जवानों को तैनात किया जा रहा है. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है. सर्वोच्च अदालत के आदेश के एक दिन बाद, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सरकारी अस्पताल में सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती के संबंध में निर्देश दिए हैं.
अस्पताल पहुंची सीआईएसएफ की टीम
इससे पहले सुबह में, एक डीआइजी-रैंक अधिकारी के नेतृत्व में सीआईएसएफ की एक टीम ने अस्पताल परिसर का दौरा किया, जहां इस महीने की शुरुआत में 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना सामने आई थी. सूत्रों ने बताया कि जवान रेजिडेंट डॉक्टरों के हॉस्टल और अन्य सुविधाओं की सुरक्षा में तैनात किए जा सकते हैं.
ट्रेनी डॉक्टर का शव 9 अगस्त की सुबह अस्पताल के सेमिनार रूप में पाया गया था. घटना का मुख्य आरोपी एक सिविक वॉलंटियर था, जो अस्पताल परिसर में अक्सर आने वाला एक बाहरी व्यक्ति था. उसे घटना के अगले दिन गिरफ्तार कर लिया गया था.
10 सदस्यीय टास्क फोर्स गठन करने का निर्देश
इस घटना के बाद से देशभर में स्वास्थ्यकर्मी और आम लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे कई जगहों पर स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं. सैकड़ों रेजिडेंट डॉक्टर स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए एक केंद्रीय कानून की मांग के साथ विभिन्न बैनरों के तहत हड़ताल पर हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










