
कोलकाता के अस्पताल में आग लगने से बिजली सप्लाई बंद हुई तो डॉक्टर्स ने टॉर्च की रोशनी में की किडनी सर्जरी
AajTak
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कोलकाता मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में आग लगने की वजह से बिजली आपूर्ति बंद हुई तो डॉक्टर्स ने मोबाइल फोन के टॉर्च की रोशनी में ही किडनी का ऑपरेशन किया. डॉक्टर्स के मुताबिक ऑपरेशन बीच में रोकना और भी खतरनाक हो सकता था.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक मरीज की किडनी का ऑपरेशन चल रहा था. डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ ऑपरेशन थिएटर में मरीज का ऑपरेशन करने पहुंचे थे. सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं. डॉक्टर्स ने ऑपरेशन करना शुरू भी कर दिया कि इतने में ही बिजली चली गई. डॉक्टर्स के मोबाइल फोन के टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन करने का मामला सामने आया है.
मामला कोलकाता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (केएमसीएच) का है. बताया जाता है कि कोलकाता के केएमसीएच में मंगलवार की दोपहर एक मरीज की किडनी का ऑपरेशन होना था. तय समय पर मेडिकल स्टाफ के साथ डॉक्टर्स भी ऑपरेशन थिएटर पहुंच गए. ऑपरेशन थिएटर में मरीज को भी लाया गया और डॉक्टर्स ने ऑपरेशन शुरू भी कर दिया.
इसी बीच अचानक हॉस्पिटल की बिल्डिंग में आग लग गई. केएमसीएच हॉस्पिटल की बिल्डिंग में आग सर्वर रूम से लगी थी. सर्वर रूम में आग लगने के बाद पूरे हॉस्पिटल की बिजली आपूर्ति ठप हो गई. ऑपरेशन के दौरान बत्ती गुल हो गई और ऑपरेशन थिएटर में घुप्प अंधेरा छा गया. ऑपरेशन के बीच बत्ती गुल हो जाने से वहां मौजूद डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ में हड़कंप मच गया.
डॉक्टर्स ने मोबाइल फोन की रोशनी में ही ऑपरेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का फैसला लिया. डॉक्टर्स और वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ ने अपने-अपने मोबाइल फोन की बत्ती जलाई और उसी की रोशनी में किडनी का ऑपरेशन पूरा किया. मोबाइल फोन के टॉर्च की रोशनी में डॉक्टर्स ने किडनी के ऑपरेशन को अंजाम दिया.
ऑपरेशन करने वाली टीम में शामिल डॉक्टर ने क्या कहा
बिजली गुल होने के बाद मोबाइल फोन के टॉर्च की रोशनी में किडनी के ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में शामिल रहे एक डॉक्टर से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बात की. पीटीआई के मुताबिक डॉक्टर ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि ऑपरेशन थिएटर में बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी. अगर हम ऑपरेशन को बीच में ही रोक देते तो ये मरीज के लिए और भी खतरनाक होता.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










