
कोलकाता कांड: TMC के इस MLA पर कसने लगा CBI का शिकंजा, जांच एजेंसी को ऐसे हुआ शक
AajTak
Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस की जांच कर रही सीबीआई का शिकंजा तृणमूल कांग्रेस के विधायक निर्मल घोष पर कसने लगा है. उनसे जांच एजेंसी लगातार पूछताछ कर रही है.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस की जांच कर रही सीबीआई का शिकंजा तृणमूल कांग्रेस के विधायक निर्मल घोष पर कसने लगा है. उनसे जांच एजेंसी लगातार पूछताछ कर रही है. आरोप है कि इस केस के खुलासे के बाद से लेकर पीड़िता के अंतिम संस्कार तक, घटनास्थल से लेकर श्मशान घाट तक उनको हर जगह देखा गया था. एक्स प्रिंसिपल संदीप घोष से भी उनकी बातचीत हुई थी.
एक सीबीआई अधिकारी ने बताया कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के फोरेंसिक विभाग के डॉक्टर-प्रोफेसर अपूर्व बिस्वास से भी इसी मामले के सिलसिले में पूछताछ की जा रही है. उनके साथ टीएमसी के पानीहाटी विधायक निर्मल घोष भी सीबीआई ऑफिस पहुंचे हुए थे. वो सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे साल्ट लेक में सीबीआई के सीजीओ कॉम्प्लेक्स ऑफिस पहुंचे. उन्हें इस वारदात के बारे में पूछताछ के लिए बुलाया गया था.
सीबीआई का कहना है कि विधायक निर्मल घोष को वारदात वाले दिन अस्पताल और श्मशान घाट सहित कई अन्य जगहों पर देखा गया था।. उन पर मृतक डॉक्टर के जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेह है. एक अधिकारी ने बताया, "हमें कॉल डिटेल मिल गई है. हमारी जांच में पता चला है कि 9 अगस्त को पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और निर्मल घोष के बीच बातचीत हुई थी. हम उसकी डिटेल जानना चाहते हैं.''
सीबीआई द्वारा पूछताछ के बाद बाहर आए पोस्ट मार्टम करने वाली फॉरेंसिक टीम के सदस्य डॉक्टर अपूर्व बिश्वास ने दावा किया कि अपने को पीड़िता का चाचा बताने वाले एक व्यक्ति ने उन पर जल्दी पोस्टमार्टम करने का दबाव बनाया था. उन्होंने डॉक्टरों से कहा था, ''यदि आज पोस्टमार्टम नहीं हुआ तो खून बहा दूंगा.'' सोमवार को जांच एजेंसी ने उनसे करीब पांच घंटे की पूछताछ की है. वहां से वापस आने के बाद उन्होंने अपना बयान दिया है.
उनका कहना है कि पीड़िता का चाचा बताने वाले एक शख्स ने जल्दी पोस्टमार्टम के लिए कहा था. लेकिन पेपर आने में देरी होने की वजह से पोस्टमार्टम करने में समय लग गया. बिश्वास के इस बयान पर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक पोस्ट किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''पीड़िता का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर अपूर्व बिश्वास ने जिस शख्स का जिक्र किया है, वो पूर्व काउंसलर संजीव मुखर्जी हैं. वो पहले पानीहाटी में सीपीएम के काउंसलर थे.''

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










