
कोलकाता कांड के कितने किरदार, कहां तक पहुंची जांच... सुप्रीम कोर्ट में कल CBI देगी इन सवालों के जवाब?
AajTak
गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में CBI को अब तक जांच के आधार पर स्टेटस रिपोर्ट सौंपनी है. 8 दिन के भीतर सीबीआई इस केस के सबसे बड़े आरोपी संजय रॉय से लगातार पूछताछ के अलावा साइकोलॉजिकल टेस्ट कर चुकी है. अस्पताल के सीसीटीवी वीडियो को खंगाल चुकी है. संजय रॉय के मुख्य आरोपी के अलावा संदिग्ध भूमिका वाले प्रिंसिपल रहे संदीप घोष से 6 दिन पूछताछ कर चुकी है.
कोलकाता कांड को लेकर देशभर में गुस्सा है, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोग सड़कों पर हैं. लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आधी आबादी के खिलाफ जघन्य अपराध का सिलसिला कबतक जारी रहेगी. कब तक महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार और सिस्टम आंखें मूंद कर बैठा रहेगा. दरअसल, 8-9 अगस्त की काली रात जितने ही घुप्प अंधेरे में सारे सवाल और इंसाफ छिपा है. जहां ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई वीभत्स वारदात के बाद इंसाफ मांगती लौ देश में जलाई गई. अब इसी रोशनी को न्याय दिलाने की मशाल बनाने की जिम्मेदारी सीबीआई के पास है, लेकिन 8 दिन की जांच की गुत्थी इसी तरह की कालिख में उलझती और छिपती भी दिखती है.
सीबीआई की टीम सुराग जुटाने, सिरों को जोड़ने और मामले को तह से पकड़कर न्याय की साफ तस्वीर तक लाने में जुटी है. सीबीआई की जांच ही तय करेगी कि मुख्य आरोपी संजय रॉय दोषी है या नहीं. इतना ही नहीं, अगर संजय रॉय दोषी साबित हुआ तो फांसी होगी?
यह भी पढ़ें: ममता सरकार ने मानी प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की मांग, हॉस्पिटल के प्रिंसिपल और सुपरिटेंडेंट को हटाया
इन सवालों के जवाब अभी अनसुलझे
ऐसे में सवाल ये भी है कि क्या संजय रॉय ही इकलौता आरोपी है? या फिर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल रहे संदीप घोष से 6 दिन से होती आ रही पूछताछ में और आरोपियों का पता चलने वाला है? संदीप घोष की भूमिका अब तक संदिग्ध क्यों बनी हुई है? WB02AU9747 नंबर वाली एक SUV कार को सीबीआई दफ्तर क्यों लाया गया है? क्या प्रिंसिपल रहे संदीप घोष की इस सफेद SUV से सीबीआई को नया सुराग मिला है? क्या मुख्य आरोपी संजय रॉय के करीबी को 8-9 अगस्त की रात का पता था? क्या पीड़िता की डायरी के पन्नों से भी सीबीआई को कुछ सुराग मिला है? क्या वारदात सेमिनार रूम में ही हुई थी या फिर साजिश कुछ हुई? क्या वारदात सिर्फ रेप-हत्या की है या फिर मेडिकल कॉलेज में कुछ और भी बड़ा खेल है?
सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट सौंपेगी CBI

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










