
कोलकाता कांडः ट्रेनी डॉक्टर की बॉडी पर मिले थे काटने के निशान... CBI ने लिए संजय रॉय के दांतों के निशान और लार के नमूने
AajTak
सूत्रों के अनुसार, मृत महिला डॉक्टर के शव पर कई काटने के निशान पाए गए थे. फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने महिला डॉक्टर के शव से लार के नमूने भी एकत्र किए थे. अब संजय रॉय के दांतों के निशान और उसकी लार के नमूनों की फॉरेंसिक जांच में तुलना की जाएगी, ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि संजय रॉय इस मामले में सीधे तौर पर शामिल था या नहीं.
आरजी कर अस्पताल दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय रॉय के दांतों के निशान लिए हैं. सीबीआई की एक टीम बुधवार रात को प्रेसिडेंसी जेल पहुंची और संजय रॉय से पूछताछ की. यह पूछताछ करीब 5 घंटे तक चली. सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सीबीआई ने संजय के दांतों के निशान दर्ज किए. सीबीआई के अधिकारियों ने संजय रॉय से एक नरम वस्तु पर कभी हल्के, तो कभी ज़ोर से काटने के लिए कहा. संजय ने सीबीआई अधिकारियों के साथ सहयोग किया और वस्तुओं पर कई बार काटा. इस तरह उसके दांतों के निशान दर्ज किए गए. साथ ही, सीबीआई अधिकारियों ने संजय की लार के नमूने भी एकत्र किए.
सूत्रों का कहना है कि इन नमूनों को जांच के लिए सीएफएसएल (केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) भेजा जाएगा. सीबीआई ने कोलकाता के सियालदह कोर्ट में संजय रॉय से जेल के अंदर पूछताछ करने और न्यायिक हिरासत के दौरान उसके दांतों की जांच करने की अपील की थी, जिसे बुधवार को अदालत ने मंजूर कर लिया. इसके बाद, सीबीआई की एक टीम बुधवार शाम 5 बजे प्रेसिडेंसी जेल पहुंची और रात 10 बजे वहां से रवाना हुई. जेल के सूत्रों के अनुसार, संजय रॉय से आरजी कर दुष्कर्म और हत्या मामले में पूछताछ की गई.
सूत्रों के अनुसार, मृत महिला डॉक्टर के शव पर कई काटने के निशान पाए गए थे. फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने महिला डॉक्टर के शव से लार के नमूने भी एकत्र किए थे. अब संजय रॉय के दांतों के निशान और उसकी लार के नमूनों की फॉरेंसिक जांच में तुलना की जाएगी, ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि संजय रॉय इस मामले में सीधे तौर पर शामिल था या नहीं. सूत्रों के अनुसार, सीबीआई इस जांच में केंद्रीय फोरेंसिक लैब की मदद ले रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










