
कोलकाता: आरजी कर हॉस्पिटल में प्रोटेस्ट साइट पर लावारिस बैग मिलने से सनसनी, बम स्क्वॉड बुलाया गया
AajTak
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक संदिग्ध लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई है. ये बैग विरोध-प्रदर्शन के लिए बनाए गए प्रदर्शनकारियों के विरोध मंच के पास मिला है. सूचना के बाद बम स्क्वॉड को बुलाया गया है.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पास एक संदिग्ध लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई है. ये बैग विरोध-प्रदर्शन के लिए बनाए गए प्रदर्शनकारियों के विरोध मंच के पास मिला है. सूचना के बाद बम स्क्वॉड को बुलाया गया है.
बता दें कि रेजिडेंट-डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर की वारदात के बाद कोलकाता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ आर्थिक अनियमित्ताओं की जांच भी चल रही है, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम लगातार छापेमारी कर रही है.
कब चर्चा में आया आरजी कर अस्पताल?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल के सेमिनार हॉल से 9 अगस्त को 31 साल की ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव मिला था. उसके शरीर से कपड़े गायब थे. खून बह रहा था. शरीर पर चोटों के निशान थे. इस घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स में नाराजगी बढ़ गई थी और वे हड़ताल पर चले गए थे. मामले में पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया है.
सेमिनार हॉल चली गई थी लेडी डॉक्टर
बता दें कि ट्रेनी डॉक्टर की उम्र 31 साल थी, जो उस दिन तीन और डॉक्टर्स के साथ नाइट ड्यूटी पर थी. इनमें दो डॉक्टर चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट थे, एक ट्रेनी थी. एक कर्मचारी अस्पताल के हाउस स्टाफ से था. उस रात को इन सभी डॉक्टर्स और कर्मचारियों ने साथ में खाना खाया था. इसके बाद महिला डॉक्टर रात को करीब दो बजे सोने के लिए अस्पताल के सेमिनार हॉल में चली गई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










