
कोलकाता: अमर्त्य सेन का बंग विभूषण पुरस्कार लेने से इनकार, आज दिया जाएगा बंगाल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
AajTak
पश्चिम बंगाल सरकार ने कई हस्तियों को बंग विभूषण पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला लिया है. आज शाम चार बजे महानगर कोलकाता के नजरुल मंच पर आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार दिया जाएगा.
नोबेल पुस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने पश्चिम बंगाल सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान बंग विभूषण को स्वीकार करने का ममता सरकार का अनुरोध ठुकरा दिया है. उनके परिवार के मुताबिक 88 वर्षीय अर्थशास्त्री इस समय विदेश में हैं. वह अपने फैसले की जानकारी राज्य सरकार को दे चुके हैं.
हालांकि उन्होंने सम्मान स्वीकार न करने के फैसले का कोई कारण नहीं बताया है. आज राज्य सरकार द्वारा यह सम्मान समारोह कोलकाता में आयोजित किया जा रहा है.
मालूम हो कि गत दिन पहले ही माकपा नेता सुजान चक्रवर्ती ने स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाले में बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी को लेकर सेन और अन्य सभी प्रतिष्ठित हस्तियों से ममता बनर्जी सरकार से कोई पुरस्कार स्वीकार न करने की सार्वजनिक अपील की थी.
जुलाई के पहले हफ्ते में दे दी थी सूचना
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सेन ने राज्य सरकार के अधिकारियों को जुलाई के पहले हफ्ते में सूचित कर दिया था कि पुरस्कार वितरण समारोह के समय वह भारत में नहीं होंगे. वह इस समय यूरोप में हैं. सेन की बेटी अंतरा देव सेन ने एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा, “उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं और वह चाहते हैं कि बंग विभूषण सम्मान दूसरों को दिया जाए.”
इन्हें किया जाएगा सम्मानित

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










