
कोर्ट परिसर में वकील ने खुद को जिंदा जलाया, सुसाइड नोट में लिखा... SDM हर काम के लिए रिश्वत मांगते हैं
AajTak
सीकर में एक स्थानीय वकील ने कोर्ट परिसर में खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर ली. वकील ने खुदकुशी करने से पहले एसडीएम पर हर काम के बदले रिश्वत लेने का आरोप लगाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान के सीकर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक स्थानीय वकील ने SDM पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और कोर्ट परिसर में खुद को आग लगा ली. इस दौरान SDM ने वकील को बचाने की कोशिश की जिसमें उनके भी हाथ भी झुलस गए. मौके पर मौजूद लोगों ने वकील को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया. वकील की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया. गुरुवार शाम करीब 7 बजे इलाज के दौरान वकील की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
पुलिस अधिकारी रतन लाल भार्गव ने बताया कि गुरुवार को दोपहर ढाई बजे वकील हंसराज मावलिया ने कोर्ट परिसर में आग लगा ली. इस दौरान एसडीएम समेत कुछ लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की. जिसमें उनके भी हाथ जल गए. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. इस घटना को लेकर प्रदेश के वकीलों में गुस्से का माहौल है और एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
वकील की मौत के बाद राजनीति भी तेज हो गई है. सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राजस्थान की गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार फैला है, जिसमें जनता सुरक्षित नहीं है. वहीं सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर कहा कि इस मामले की जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली. इसकी उच्च स्तर पर गंभीरता से जांच होनी चाहिए.
घटना के बाद जब खंडेला पुलिस ने मौके पर पहुंची तो तलाशी के दौरान वकील हंसराज मावलिया के बैग से पेट्रोल की थैली मिली. एक लेटर भी मिला जिसमें एसडीएम राकेश कुमार पर हर काम करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है. परिजनों ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज करा दिया है.
(रिपोर्ट- सुशील जोशी)
ये भी पढ़ें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










