
कोर्ट के आदेश के बाद भी मासूम तनिष्क को नहीं लग सका 16 करोड़ का इंजेक्शन, हुई मौत
AajTak
Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में 16 करोड़ रुपये का इंजेक्शन न लग पाने की वजह से 2 साल के मासूम बच्चे ने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता ने सरकार से लेकर कोर्ट तक मदद की गुहार लगाई थी. कोर्ट ने बच्चे के इलाज को लेकर आदेश भी जारी किया था, लेकिन इसके बाद भी उसका इलाज नहीं हो सका.
राजस्थान के नागौर में एक मासूम ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि बच्चे को गंभीर बीमारी थी, जिसके लिए उसे 16 करोड़ रुपये कीमत वाला इंजेक्शन लगना था. बच्चे के पिता ने सरकार से लेकर कोर्ट तक गुहार लगाई थी. कोर्ट ने राजस्थान सरकार को इलाज के संबंध में आदेश भी जारी किया था, लेकिन इसके बाद भी बच्चे का इलाज नहीं हो सका. बताया जा रहा है कि दुर्लभ बीमारी के लिए 16 करोड़ तक का टैक्स भी माफ कर दिया गया था. बावजूद इसके इंजेक्शन का इंतजाम नहीं हो सका.
बच्चे के पिता ने सरकार से मांगी थी मदद
पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह खुद इतने रुपयों का इंतजाम कर पाता. परिजनों ने सरकार से कई बार गुहार लगाई, लेकिन बच्चे के पिता शैतान सिंह को अपने बेटे के लिए आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मदद के लिए पत्र भी लिखा था. बता दें कि इस तरह की दुर्लभ बीमारी में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसके चलते हुए बच्चा स्तनपान नहीं कर पाता और धीरे-धीरे अंग काम करना बंद कर देते हैं.
9 माह से अस्पताल में भर्ती का मासूम
मासूम बच्चा पिछले 9 महीने से जयपुर के अस्पताल में भर्ती था. डॉक्टरों का कहना था कि उसके शरीर में प्रोटीन नहीं बन रहा है, जिसकी वजह से वह कुछ खा नहीं पा रहा है, न ही वह ठीक से सो पाता है. इस बीमारी को ठीक करने के लिए जोलोन्स्म्मा इंजेक्शन की जरूरत होती है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है.
सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार को नहीं मिली मदद

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










