
कोरोना: 9 देशों में डेल्टा+ वैरिएंट का खौफ, भारत में 22 मरीज, स्वास्थ्य मंत्रालय की तीन राज्यों को चिट्ठी
AajTak
देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 22 मामले हैं. मंत्रालय ने इसे लेकर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और केरल को पत्र लिखा है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि डेल्टा वैरिएंट इस समय 80 देशों में है. डेल्टा प्लस वैरिएंट नौ देशों में पाए गए हैं.
कोरोना वायरस की सुस्त पड़ी दूसरी लहर के बीच सरकार ने वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने का ऐलान किया था. अब वैक्सीनेशन की गति तेज करने की दिशा में किए गए प्रयासों के नतीजे भी नजर आने लगे हैं. देश में वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बना है. देश में 21 जून को 88 लाख से ज्यादा डोज लगाई गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 29 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक जिन लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, उनमें से 53 फीसदी पुरुष और 46 फीसदी महिलाएं हैं. कोविन एप में ट्रांसजेंडर का विकल्प भी दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 63.68 फीसदी वैक्सीनेशन ग्रामीण इलाकों और 36.32 फीसदी शहरी इलाकों में किया गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से प्रेस वार्ता के दौरान वैक्सीन की लगाई जा चुकी डोज के लिहाज से राज्यों का क्रम भी बताया गया.
मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







