
कोरोना: 24 घंटे में 1.27 लाख नए केस, 3 हजार के कम मौतें, एक्टिव केस भी 20 लाख से नीचे
AajTak
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry of India) के मुताबिक 43 दिन बाद देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 20 लाख से कम हुई है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1.27 लाख नए केस सामने आए हैं, जबकि 2800 से कम कोविड मरीजों (Covid-19) की मौत हुई है.
Coronavirus in India, Covid-19 Active Cases Latest Updates: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से कम हो रही है. देश में कोरोना संक्रमण दर यानी पॉजिटिविटी रेट (Positivity Rate) में लगातार गिरावट आने के साथ मरीजों के ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट (Recovery Rate) में इजाफा हो रहा है. पिछले 24 घंटे में देश में बीते 54 दिन में सबसे कम नए कोरोना केस सामने आए हैं. साथ ही कोविड महामारी से मरने वालों की संख्या में भी कमी आई है. #Unite2FightCorona 𝐂𝐎𝐕𝐈𝐃 𝐅𝐋𝐀𝐒𝐇 ➡️ 1.27 Lakh Daily New Cases, lowest in 54 days. ➡️ Active Caseload further declines to 18,95,520. Below 20 lakhs after 43 days. ➡️ Active Cases decrease by 1,30,572 in last 24 hours.https://t.co/5OslZHcfod @PMOIndia केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry of India) के मुताबिक 43 दिन बाद देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 20 लाख से कम हुई है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1.27 लाख नए केस सामने आए हैं, जबकि 2800 से कम कोविड मरीजों (Covid-19) की मौत हुई है. इस दौरान 2.55 लाख से अधिक कोरोना मरीज ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं. भारत में कोरोना मरीजों का ग्राफ बहुत तेजी से नीचे गिर रहा है. देश में फिलहाल कोरोना के 20 लाख से कम एक्टिव केस हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज यानी मंगलवार (01 जून 2021) सुबह 8 बजे जारी किए गए कोरोना के आंकड़े....
मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.









