
कोरोना से राहतः महाराष्ट्र में 40 दिन बाद 40,000 से कम केस आए, दिल्ली में संक्रमण दर 20% से नीचे
AajTak
देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सोमवार को राहत देने वाले आंकड़े सामने आए. कई राज्यों में संक्रमण की रफ्तार में कमी देखने को मिली. महाराष्ट्र और दिल्ली में तो कई-कई दिन बाद एक दिन में आने वाले नए केसों में कमी दर्ज हुई.
देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सोमवार को कई राज्यों से राहत देने वाले आंकड़े सामने आए. ये आंकड़े इस बात की गवाही भी दे रहे हैं कि राज्यों में पाबंदियां लगाना अब असर दिखाने लगा है. संक्रमण की दूसरी लहर की वजह से कई राज्यों में पिछले कुछ हफ्तों से सख्त लॉकडाउन लगा है और अब उसकी वजह से संक्रमण काबू में होता दिख रहा है. देश के सबसे संक्रमित राज्य महाराष्ट्र में 40 दिन बाद 40 हजार से कम केस दर्ज हुए. सोमवार को यहां 37,236 नए केस आए. इससे पहले 31 मार्च को 39,544 मामले आए थे. तब से हर दिन महाराष्ट्र में रोजाना 40 हजार से ज्यादा नए मामले ही सामने आ रहे थे. इससे एक बात ये भी दिख रही है कि महाराष्ट्र में शायद कोरोना का पीक गुजर गया है. यहां 18 अप्रैल को अब तक के सबसे ज्यादा 68,631 मामले सामने आए थे. उसके बाद से ही मामले थोड़े कम हो रहे हैं. हालांकि, अभी कुछ साफ-साफ नहीं कहा जा सकता. इसी तरह दिल्ली में भी संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है. दिल्ली में सोमवार को संक्रमण दर 20% से नीचे रही.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










