कोरोना से पिता या मां को खो चुके बच्चों को हर महीने मिलेंगे 2 हजार, केंद्र शासित प्रदेश की बड़ी घोषणा
AajTak
केंद्र शासित प्रदेश के कृषि और समाज कल्याण मंत्री सी जयकुमार ने बुधवार को विधानसभा को बताया कि सरकार ने कोविड-19 के दौरान अपने पिता या माता को खोने वाले बच्चों को 2,000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान करने की योजना बनाई है. इस योजना में 416 बच्चे शामिल होंगे.
पुडुचेरी की सरकार कोरोना में अपने परिजनों को खो चुके बच्चों के लिए खास कदम उठाने जा रही है. दरअसल, केंद्र शासित प्रदेश के कृषि और समाज कल्याण मंत्री सी जयकुमार ने बुधवार को विधानसभा को बताया कि सरकार ने कोविड-19 के दौरान अपने पिता या माता को खोने वाले बच्चों को 2,000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान करने की योजना बनाई है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक मंत्री ने कहा कि इस योजना में 416 बच्चे शामिल होंगे. वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहे ऐसे परिवारों को राहत मिलेगी और वह अपने बच्चों की देखभाल सही से कर सकेंगे. इस योजना से ऐसे परिवारों की पीड़ा कम हो सकेगी. मंत्री ने पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च (PAJANCOA) के बारे में बोलते हुए, कहा कि इसे एक कृषि विश्वविद्यालय में अपग्रेड किया जाएगा.
छात्रों को दी जाएगी इंग्लिश ट्रेनिंग
सदन में परिवहन और आदि द्रविड़ कल्याण मंत्री चंद्रप्रियंका ने अपने विभागों से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि आदि विभाग के माध्यम से अनुसूचित जाति और जनजाति से संबंधित गर्भवती महिलाओं को शामिल करने वाला एक 'वलिकप्पु' समारोह (गोद भराई समारोह) आयोजित किया जाएगा. साथ ही उन्होंने वंचित समुदाय से संबंधित छात्रों के लिए इंग्लिश ट्रेनिंग के लिए एक विशेष योजना की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि कराईकल में छात्रों को इस साल अप्रैल से कोचिंग प्रदान की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










