
कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को स्टालिन सरकार देगी 10 लाख रुपये
AajTak
तमिलनाडु सरकार ने पहले ही पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणी में शामिल किया था. अब राज्य सरकार ने एक नया बयान जारी कर कोरोना से मरने वाले पत्रकारों के परिजनों को मिलने वाली मुआवजे की रकम को बढ़ा दिया है.
कोरोना संकट के बीच डॉक्टरों और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पत्रकार भी अपना दायित्व निभा रहे हैं. कोरोना प्रभावित इलाकों में जाना, संक्रमित लोगों से बातचीत, उनके परिजनों का हाल चाल जानना अब पत्रकारों की दिनचर्या में शामिल हो गया है. कोरोना संकट के बीच पत्रकार की भी जान गई है. कई पत्रकारों ने कोरोना के चलते दम तोड़ा है. कई संक्रमित होकर ठीक भी हुए हैं. इस बीच तमिलनाडु सरकार ने पत्रकारों की सुध ली है. राज्य सरकार ने पहले ही पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणी में शामिल किया था. अब राज्य सरकार ने एक नया बयान जारी कर कोरोना से मरने वाले पत्रकारों के परिजनों को मिलने वाली मुआवजे की रकम को बढ़ा दिया है.राज्य सरकार ने सूबे के पत्रकारों का स्पेशल इंसेंटिव बढ़कार 3 हजार से बढ़ाकर पांच हजार कर दिया है. इतना ही नहीं सरकार ने कोरोना से मरने वाले पत्रकारों के परिजनों को मिलने वाले मुआवजे की रकम तीन लाख से बढ़ाकर दस लाख कर दी है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










