
कोरोना से चीन में हाहाकार, डॉक्टरों ने कहा- अभी और तबाही आनी बाकी
AajTak
कोरोना के कारण चीन में हालात खराब होते जा रहे हैं. अचानक कोविड लॉकडाउन हटाने के बाद चीन में एक बार फिर से कोरोना कहर बरपा रहा है. चीन के डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी चरमरा गई है कि हम इसको बयां नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि हमारे पास न ही पर्याप्त एंबुलेंस हैं और न ही बेड. वहीं, नर्सों का कहना है कि अस्पताल के कर्मचारियों को कोविड पॉजिटीव और हल्का बुखार होने के बाद भी उन्हें ड्यूटी पर आने के लिए कहा जाता है.
नए साल से पहले चीन में कोरोना एक बार फिर से कहर बरपा रहा है. तीन साल पहले चीन के शहर वुहान से शुरू हुई कोरोना वायरस की महामारी चीन में फिर से तबाही मचा रही है. चीन में इस लहर का कारण ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट BF.7 है. चीन के कुछ डॉक्टरों ने वहां के भयावह हालात बयां किए हैं. डॉक्टर्स ने बताया कि देश में कोरोना भयानक रूप से फैल रहा है. इमरजेंसी विभाग कोरोना मरीजों से पटा हुआ है और स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है.
कोरोना से चीन बेहाल
डॉक्टर ने कहा कि देश में कोरोना भयानक रूप से फैल रहा है. नाम न छापने की शर्त पर अस्पताल के तीन हेल्थ केयर प्रोफेसनल ने स्काई न्यूज को वेंटिलेटर और ऑक्सीजन मशीन से भरे एक वार्ड की तस्वीर दिखाई जिसमें एक भी बेड खाली नहीं था.
चीन के शिनजयांग प्रांत के उत्तरी शहर के एक डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल का आपातकालीन वार्ड (ईआर) मरीजों से भरा हुआ है. पूरे वार्ड में हर जगह वेंटिलेटर और ऑक्सीजन मशीनें हैं.
डॉक्टर ने कहा कि बुजुर्गों के लिए तो भर्ती होना भी आसान नहीं हैं. हमारे पास न ही पर्याप्त एंबुलेंस है और न ही मरीजों की तुलना में पर्याप्त बेड. उन्होंने कहा कि पहले जो डॉक्टर और मरीज का अनुपात 1:4 या 1:5 था. अब यह 1:10 हो गया है.
ऐसी तबाही कभी नहीं देखी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








