
कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की मदद को आगे आई योगी सरकार, उठाएगी जिम्मेदारी
AajTak
609 ऐसे और बच्चे चिन्हित किए गए हैं जिन्होंने कोरोना के इस दौर में अपने अभिभावक माता पिता में से कुछ को खोया है या कई अभी भी पूरी तरीके से उबर नहीं पाए हैं ऐसे बच्चों सरकार ने फौरी तौर पर मदद करने क्या आदेश दिए हैं.
कोरोना संकट के बीच राज्य सरकारें महामारी से पीड़ित लोगों की मदद करने में जुटी हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि महामारी के बीच अनाथ हुए बच्चों की जिम्मेदारी अब सरकार उठाएगी. जानकारी के मुताबिक पूरे प्रदेश में ऐसे 60 बच्चे चिन्हित किए गए हैं जिन्होंने अपने माता-पिता दोनों को कोरोना से खोया है. ऐसे बच्चों के लिए बकायदा एक टास्क फोर्स का भी गठन किया जा रहा है ताकि अनाथ हुए बच्चों की कोई ट्रैफिकिंग ना कर सके.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










