
कोरोना: सिंगल डोज वाली Sputnik Light को रूस ने दी मंजूरी, 80 फीसदी तक प्रभावी होने का दावा
AajTak
एक बयान के मुताबिक दो-शॉट वाली स्पूतनिक-वी वैक्सीन की तुलना में सिंगल डोज वाली स्पूतनिक लाइट ज्यादा प्रभावी है. जिसमें स्पूतनिक-वी 91.6 प्रतिशत तक प्रभावी है जबकि स्पूतनिक लाइट की सिंगल डोज 79.4 प्रतिशत तक प्रभावी है.
देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से चल रहा है. हाल ही में भारत के पास इस महामारी से लड़ने के लिए एक और वैक्सीन पहुंची है. कोविशील्ड और कोवैक्सीन के बाद रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी भी इस लड़ाई में भारत का हथियार बन चुकी है. ऐसे में स्पूतनिक का एक और नया वर्जन लॉन्च किया गया है. बताया जा रहा है कि यह वैक्सीन 80 फीसदी तक वायरस पर प्रभावी है. इस वैक्सीन का एक शॉट दो शॉट वाली वैक्सीन से काफी ज्यादा असरदार है. एक बयान के मुताबिक दो-शॉट वाली स्पूतनिक-वी वैक्सीन की तुलना में सिंगल डोज वाली स्पूतनिक लाइट ज्यादा प्रभावी है. जिसमें स्पूतनिक-वी 91.6 प्रतिशत तक प्रभावी है जबकि स्पूतनिक लाइट की सिंगल डोज 79.4 प्रतिशत तक प्रभावी है. माना जा रहा है कि वैक्सीन के इस वर्जन से दोगुनी दर से वैक्सीनेशन को पूरा किया जा सकेगा. हालांकि स्पूतनिक-वी मुख्य टीका है लेकिन स्पूतनिक लाइट की अपनी विशेषताएं हैं. स्पूतनिक लाइट के टीकाकरण के बाद कोई गंभीर घटना दर्ज नहीं की गई.क्लिक करें- कोरोना की लहर तेज, वैक्सीनेशन धीमा...देश के अधिकतर जिलों में 10% आबादी को ही लगी वैक्सीन बताया जा रहा है कि 5 दिसंबर 2020 से 15 अप्रैल 2021 के बीच रूस में चले व्यापक टीकाकरण अभियान में इस वैक्सीन को दिया गया. जिसके 28 दिन बाद वैक्सीनेशन का डाटा लिया गया था. जानकारी के मुताबिक 60 देशों में रूस की वैक्सीन को इस्तेमाल करने की मंजूरी भी दी जा चुकी है. बता दें कि 5 मई 2021 तक, दुनियाभर के लोगों ने स्पूतनिक-वी का अपना पहला डोज लिया है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










