
कोरोना संक्रमितों को मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराए दिल्ली सरकार: HC
AajTak
दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि संविधान का आर्टिकल 21 लोगों को जीने का अधिकार देता है. जिससे हर व्यक्ति आजादी से जी सके
देश भर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच दिल्ली की हालत नाजुक बनी हुई है. ऐसे में जहां एक तरफ गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में ऑक्सीजन की किल्लत और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सुनवाई हुई वहीं दिल्ली HC में भी Covid के हालात ऑक्सीजन, बेड की कमी पर सुनवाई शुरू हुई. इस दौरान एनआईसी के अधिकारी प्रोफेसर संजय धीर भी कोर्ट में मौजूद रहे. कोर्ट ने सबसे पहले पोर्टल पर रेमडेसिविर के मामले पर सुनवाई शुरू की. बता दें कि बीते कल सुनवाई के दौरान कोर्ट को जानकारी दी गयी थी कि कोरोना पोर्टल पर केवल रेमडेसिविर की जानकारी है. और कोई दूसरी मेडिसिन की जानकारी नहीं है. जिस पर नाराज कोर्ट ने एनआईसी के अधिकारी को तलब किया था. एनआईसी के अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि अस्पतालों को नोटिस दिया गया है. पोर्टल ऑपरेशनल है और कौन सी दवाई उसमें जोड़ सकते हैं, इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के जवाब का इंतजार कर रहे हैं. वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को बड़ा आदेश दिया है. जिसमें दिल्ली के लोग जो कोरोना संक्रमित हैं उन्हें इलाज के लिए मेडिकल सुविधाएं दिल्ली सरकार मुहैया कराए. दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि संविधान का आर्टिकल 21 लोगों को जीने का अधिकार देता है, जिससे हर व्यक्ति आजादी से जी सके.
इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










