
कोरोना संकट पर पीएम मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ब्लैक फंगस से निपटने पर भी चर्चा
AajTak
देश में गहराता जा रहे कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक हाईलेवल मीटिंग की. इस मीटिंग में ऑक्सीजन सप्लाई और दवा सप्लाई पर चर्चा के साथ-साथ म्युकरमाइकोसिस के प्रबंधन को लेकर भी चर्चा कई गई.
देश में जारी कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक हाईलेवल मीटिंग की. इस मीटिंग में ऑक्सीजन की सप्लाई और दवाओं की उपलब्धता को रिव्यू किया गया. मीटिंग में कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद कई लोगों में म्युकरमाइकोसिस की शिकायत भी आ रही है. इस पर भी चर्चा की गई. इस मीटिंग में पीएम मोदी को जानकारी दी गई कि सरकार कोरोना के साथ म्युकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) की दवाओं की सप्लाई को लेकर लगातार मॉनिटरिंग कर रही है. मीटिंग में मौजूद मंत्रियों ने बताया कि वो प्रोडक्शन बढ़ाने को लेकर लगातार मैनुफैक्चरर्स के संपर्क में हैं. इसके अलावा पीएम को दवाओं के कच्चे माल के मौजूदा प्रोडक्शन और स्टॉक के बारे में भी जानकारी दी गई.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










