
कोरोना संकट के बीच ईद मना रहा है देश, राष्ट्रपति-पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने दी बधाई
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर से लड़ रहे देशवासी आज ईद का पावन त्योहार मना रहे हैं. अलग-अलग राज्यों ने अपने यहां गाइडलाइन्स जारी की हैं और लोगों से घरों में ही ईद मनाने को कहा है.
कोरोना की दूसरी लहर से लड़ रहे देशवासी आज ईद का पावन त्योहार मना रहे हैं. अलग-अलग राज्यों ने अपने यहां गाइडलाइन्स जारी की हैं और लोगों से घरों में ही ईद मनाने को कहा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के दिग्गजों ने शुक्रवार को देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी, उन्होंने लिखा कि सभी देशवासियों को ईद मुबारक! यह त्योहार, आपसी भाईचारे और मेल-जोल की भावना को मजबूत करने तथा स्वयं को मानवता की सेवा करने के लिए फिर से समर्पित करने का अवसर है. आइए, हम कोविड-19 से निपटने के लिए सभी नियमों के पालन करने का तथा समाज व देश की भलाई के लिए काम करने का संकल्प लें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों की ईद की बधाई दी. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि ईद-उल-फितर के अवसर पर सभी लोगों को शुभकामनाएं. हर किसी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना है. हम सभी की कोशिशों से हम इस वैश्विक महामारी को मात देंगे और मानवता के लिए एकजुट होकर काम करेंगे. ईद मुबारक. Best wishes on the auspicious occasion of Eid-ul-Fitr. Praying for everyone’s good health and well-being. Powered by our collective efforts, may we overcome the global pandemic and work towards furthering human welfare. Eid Mubarak!
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








