कोरोना वैक्सीन से पहले भूलकर भी न लें पेन किलर्स, WHO ने किया आगाह
AajTak
कोरोना से बचाव का एकमात्र विकल्प वैक्सीन लगवाना ही है. हालांकि अभी कुछ लोग इसके साइड इफेक्ट से घबराकर वैक्सीन लेने में आनाकानी कर रहे हैं. वैक्सीन से होने वाले साइड इफेक्ट्स आम हैं लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इनसे बचने के लिए पेन किलर्स खाकर वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों को वैक्सीन लगवाने से पहले किसी भी तरह की दर्द की दवा लेने से मना कर रहे हैं.
कोरोना से बचाव का एकमात्र विकल्प वैक्सीन लगवाना ही है. हालांकि अभी कुछ लोग इसके साइड इफेक्ट से घबराकर वैक्सीन लेने में आनाकानी कर रहे हैं. वैक्सीन से होने वाले साइड इफेक्ट्स आम हैं लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इनसे बचने के लिए पेन किलर्स खाकर वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों को वैक्सीन लगवाने से पहले किसी भी तरह की दर्द की दवा लेने से मना कर रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना कि पेन किलर्स को सिर्फ वैक्सीन लगवाने के बाद ही लेना चाहिए. पेन किलर्स दर्द और सूजन को कम करने का काम करते हैं. इनमें से ज्यादातर दवाएं नॉन स्टेरायडल एंटी-इंफ्लेमेटरी (NSAIDs) होती हैं जिनमें दर्द कम करने वाले केमिकल्स मौजूद होते हैं. इसमें सबसे आम दवा पैरासिटामोल है. इन आम पेन किलर्स को नियमित रूप से लेना सही नहीं है. कई स्टडीज में ये बात सामने आ चुकी है कि दर्द की दवाओं और NSAIDs के लंबे समय तक उपयोग से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैक्सीन लगवाने से पहले इस तरह की दवाएं लेने का असर वैक्सीन की क्षमता पर पड़ सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे लेकर आगाह किया है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










