
कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद गंभीर साइड इफेक्ट की सरकार ने बताई वजह
AajTak
एक स्टडी में सामने आया है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद सामने आए गंभीर प्रतिकूल मामलों में 50 फीसदी से अधिक केस एंजाइटी से जुड़े हुए थे.
जानलेवा कोरोना वायरस से बचने के लिए दुनियाभर में वैक्सीनेशन चल रहा है. लेकिन टीकाकरण के चलते कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी सामने आ रहे हैं. भारत में भी वैक्सीन लगवाने के बाद बांह में दर्द, बुखार और सुस्ती जैसे कई साइड इफेक्ट्स देखने को मिले हैं. कई बार वैक्सीन लगने के फौरन बाद कुछ लोगों में प्रतिकूल असर भी देखने को मिले. इसमें एंजाइटी के मामले भी सामने आए हैं. हालांकि, ये सब अस्थायी हैं और कहा जा रहा है कि वैक्सीन लगने के बाद इतना असर होना सामान्य है, और टीका कोरोना वायरस से बचने का अब तक सबसे कारगर उपायों में से एक है. सरकारी पैनल की स्टडी में सामने आया है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद सामने आए गंभीर प्रतिकूल मामलों में 50 फीसदी से अधिक केस एंजाइटी से जुड़े हुए थे. नेशनल एडवर्स इवेंट्स फॉलोविंग इम्युनाइजेशन कमेटी (National AEFI Committee) ने वैक्सीनेशन के बाद 60 गंभीर मामलों के एक अध्ययन में पाया कि इनमें से 36 केस एंजाइटी से जुड़े हुए थे, जोकि 50 फीसदी से अधिक है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










