
कोरोना वैक्सीन पर लगेगी 5% GST, निजी अस्पतालों के लिए रेट तय, सबसे महंगी कोवैक्सीन
AajTak
वहीं स्पूतनिक-V का दाम प्राईवेट अस्पतालों के लिए 1145 प्रति डोज़ होगा. सरकार वैक्सीन पर भी GST ले रही है. हर एक वैक्सीन के लिए 5℅ GST लिया जाएगा. इसके साथ ही सारी वैक्सीन पर 150 रुपये प्रति डोज़ सर्विस चार्ज लिया जाएगा.
स्वास्थय मंत्रालय ने प्राइवेट अस्पतालों के लिए कोरोना वैक्सीन के दाम तय कर दिए हैं. इसके मुताबिक कोविशील्ड का दाम 780 रुपये प्रति डोज़ होगा, जबकि कोवैक्सीन का दाम 1410 रुपये प्रति डोज़ होगा. वहीं स्पूतनिक-V का दाम प्राईवेट अस्पतालों के लिए 1145 प्रति डोज़ होगा. सरकार वैक्सीन पर भी GST ले रही है. हर एक वैक्सीन के लिए 5℅ GST लिया जाएगा. इसके साथ ही सारी वैक्सीन पर 150 रुपये प्रति डोज़ सर्विस चार्ज लिया जाएगा. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद 21 जून से राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मिलने लगेगी. केंद्र सरकार वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए मंगलवार से एक्शन मोड में आ गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि 74 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर जारी कर दिया गया है. इसमें 25 करोड़ कोविशील्ड और 19 करोड़ डोज़ कोवैक्सीन की शामिल है. इसके अलावा सरकार ने ई -बायोलॉजिकल लिमिटेड के टीके की 30 करोड़ खुराक खरीदने का भी आदेश दिया है, जो सितंबर तक उपलब्ध होगी. सरकार ने इन कंपनियों को ऑर्डर की 30 फीसदी रकम एडवांस में ही जारी कर दी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











