
कोरोना वैक्सीन की कमी क्यों, सप्लाई क्यों रुकी? वैक्सीन विदेश भेजने पर बीजेपी ने दी ये सफाई
AajTak
वैक्सीन की किल्लत को लेकर अब राज्य और केंद्र सरकार आमने-सामने हैं. बुधवार को दिल्ली सरकार की ओर से बड़ा आरोप लगाया गया है. मनीष सिसोदिया का कहना है कि केंद्र के कहने पर भारत बायोटेक ने सप्लाई रोक दी है.
वैक्सीन की किल्लत पर अब केंद्र और राज्य सरकारों में आर-पार की लड़ाई छिड़ गई है. बुधवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने वैक्सीन सप्लाई को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगा दिया. मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स के कारण भारत बायोटेक ने दिल्ली को 67 लाख कोवैक्सीन देने से मना कर दिया है. दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गए आरोपों का अब भारतीय जनता पार्टी की ओर से जवाब भी दिया गया है, बताया गया है कि वैक्सीन विदेश क्यों भेजी गई है. दिल्ली सरकार ने केंद्र पर साधा निशाना दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस मसले पर बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि दिल्ली सरकार ने कुल 1.34 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर दिया था, जिसमें से 67 लाख कोविशील्ड और 67 लाख कोवैक्सीन का ऑर्डर था.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










