
कोरोना: महाराष्ट्र में हालात खराब, 75% ICU बेड्स फुल, 12 जिलों में खाली नहीं कोई बेड
AajTak
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य की कोविड टास्क फोर्स के साथ बैठक की, जिसमे लॉकडाउन से लेकर अन्य मसलों पर बात हुई. इसी बैठक में राज्य में तेज़ी से अस्पतालों में भरते जा रहे बेड्स को लेकर चिंता व्यक्त की.
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण अब बेकाबू हालात हो गए हैं और राज्य पर लॉकडाउन की तलवार लटकी है. बीते दिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य की कोविड टास्क फोर्स के साथ बैठक की, जिसमे लॉकडाउन से लेकर अन्य मसलों पर बात हुई. इसी बैठक में राज्य में तेज़ी से अस्पतालों में भरते जा रहे बेड्स को लेकर चिंता व्यक्त की. बैठक में राज्य के स्वास्थ्य सचिव ने जानकारी दी कि 20250 ICU बेड्स में से लगभग 75 फीसदी बेड्स भर चुके हैं, जबकि 67000 ऑक्सीजन बेड्स में से 40 फीसदी बेड्स भर चुके हैं. करीब 11 से 12 जिले ऐसे हैं, जहां पर बेड्स ही नहीं बचे हैं. हालात ये हैं कि नंदूरबार में रेलवे बोगी में आईसोलेशन बेड्स तैयार किए गए हैं. ऐसे में ताज़ा हालात को लेकर मंथन किया गया कि करीब 95 फीसदी मरीज़ ऐसे हैं, जिनका उनके घर पर ही सही तरीके से इलाज किया जा सकता है. ऐसे में जो मरीज़ ज्यादा गंभीर है, उसे ही अस्पताल लाने की जरूरत होगी. ऐसे में ज़रूरत है कि इस बारे में लोगों को जानकारी दी जाए. सोसाइटी में सेपरेशन रूम, ऑक्सीजन की सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है. साथ ही डॉक्टरों को सभी बेड्स का संचालन वॉर रूम से करना चाहिए. ताजा हालात के मुताबिक, युवा मरीजों को भी वेंटिलेटर की ज़रूरत पड़ रही है, ऐसे में उस हिसाब से ही प्लानिंग करनी होगी. प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी ना हो, ऐसे में ज़रूरत के हिसाब से ही इस्तेमाल करना होगा. स्वास्थ्यकर्मियों की कमी को देखते हुए आयुष डॉक्टर्स, मेडिकल स्टूडेंट का इस्तेमाल सही तरीके से करना होगा. आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना का विस्तार तेज़ी से हो रहा है. बीते दिन ही राज्य में 60 हज़ार से अधिक केस दर्ज किए गए थे. महाराष्ट्र में इस वक्त 5.65 लाख के करीब एक्टिव केस हैं. राज्य में बेड्स के अलावा बीते दिनों कई जिलों से वैक्सीन की कमी भी रिपोर्ट की गई है.
YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






