
कोरोना: महाराष्ट्र में फिर बढ़े केस, दिल्ली में थोड़ी राहत तो यूपी में रिकॉर्ड 329 लोगों की गई जान
AajTak
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर तेजी दिखाई है. कुछ दिनों से संक्रमण के मामले कम आ रहे थे, लेकिन अब फिर यहां संक्रमण के मामले और उससे होने वाली मौतें बढ़ गई हैं. यूपी में भी संक्रमण के मामले तो कम आए, लेकिन बुधवार को मौतों का रिकॉर्ड टूट गया. दिल्ली में थोड़ी राहत मिली है.
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है. पिछले कुछ दिन से महाराष्ट्र और मुंबई में संक्रमण की रफ्तार थोड़ी कम थी, जो अब फिर बढ़ती दिख रही है. बुधवार को महाराष्ट्र में साढ़े 46 हजार से ज्यादा नए मामले आए और 800 से ज्यादा लोगों की जान गई. इसी तरह मुंबई में भी दो हजार से ज्यादा नए मामले आए और 66 मरीजों की जान चली गई. संक्रमण की रफ्तार का यही हाल देश के कई राज्यों में भी दिखा. कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, केरल में संक्रमण अभी भी बढ़ रहा है. उत्तर प्रदेश में बुधवार को संक्रमण के नए मामले 20 हजार से कम आए, लेकिन मौतों का रिकॉर्ड टूट गया. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर भी घटी और मौतों की संख्या भी, लेकिन वहां फिर 13 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










