
कोरोना मरीजों के बिल का भुगतान करेगी ये राज्य सरकार, 4 लाख तक का फायदा
AajTak
गोवा सरकार के मुताबिक इस योजना के तहत अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर की सलाह, नर्सिंग, बेड, खाना-पीना, पीपीई किट, एक्स-रे आदि सभी शुल्क योजना के पैकेज में शामिल किए जाएंगे. गौरतलब है कि इस योजना के तहत ढाई लाख से चार लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जायेगा.
गोवा में कोरोना का संक्रमण बेहद तेज गति से फैल रहा है. इस संकट को देखते हुए गोवा सरकार ने कोरोना मरीजों को लेकर एक अहम फैसला लिया है. गोवा सरकार अब निजी अस्पताल में भर्ती होने वाले कोरोना मरीजों के बिल का भुगतान करेगी. दरअसल, राज्य सरकार ने कोरोना के इलाज को अपनी प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल कर लिया है. इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी लोग आते हैं. एडिशनल सेक्रेटरी (स्वास्थ्य) विकास गौनेकर ने बताया कि सरकार की इस पहल से गोवा के लोग निजी अस्पताल में कोरोना का इलाज कराने के दौरान दीन दयाल स्वास्थ्य सेवा योजना (DDSSY) के अंतर्गत आने वाली सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.
इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










