
कोरोना: बढ़ते संक्रमण पर हेल्थ मिनिस्ट्री की बैठक, कहा- टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट पर रहा फोकस
AajTak
हेल्थ मिनिस्ट्री की प्रेस वार्ता में वैक्सीनेशन पर भी चर्चा हुई. जिसमें जानकारी दी गयी कि 45 साल से ऊपर के सभी लोगों में कुल 12.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है. वहीं 18 से 44 साल तक के 11.81 लाख युवाओं को कोरोना वैक्सीन दी गई है.
देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच हेल्थ मिनिस्ट्री ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की. प्रेस वार्ता में राज्यों में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों पर चर्चा की गयी. इस दौरान बताया गया कि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में केस बढ़ रहे हैं. वहीं ऐसे और भी राज्य हैं जहां लगातार मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. हेल्थ मिनिस्ट्री की तरफ से कहा गया कि इस संबंध में जिलावार समीक्षा जरूरी है. वहीं उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ एमपी के विदिशा, जबलपुर, कटनी, बड़वानी, बालाघाट, महाराष्ट्र में नासिक, थाणे, मुंबई, लातूर और नांदेड़ जैसे इलाकों में कोरोना संक्रमण के मामलों में आंकड़े घटते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई राज्यों में जिलावार समीक्षा में भी घट रहे हैं. भले ही राज्य में कुल संख्या थोड़ी बढ़ रही है, लेकिन कुछ खास जिलों मे ट्रेंड घटने का भी है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










