
'कोरोना प्राकृतिक नहीं, ये जैविक युद्ध की साजिश थी,' श्री श्री रविशंकर का बयान
AajTak
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने सोमवार को कहा कि कोरोनावायरस नाम की महामारी कुछ देशों की जैविक युद्ध के लिए साजिश है. उन्होंने आगे कहा- हमने महसूस किया कि हर्बल और आयुर्वेदिक दवाओं का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. NAOQ19 कोरोनावायरस को ठीक करने के लिए दवा के तौर पर काम कर रहा है. इसका 14 अस्पतालों में परीक्षण किया गया है.
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने सोमवार को कोरोनावायरस को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस प्राकृतिक नहीं है. बल्कि ये महामारी जैविक युद्ध के लिए कुछ देशों की साजिश है. उन्होंने कहा कि यह सही साबित हुआ है, क्योंकि अब बड़े देश भी कह रहे हैं कि कोरोनावायरस के खिलाफ टीके ज्यादा मददगार साबित नहीं हो रहे हैं.
आध्यात्मिक गुरु सोमवार को महाराष्ट्र के अकोला में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा- पूरी दुनिया कोरोनावायरस से लड़ रही थी. लोगों को दो साल तक घर के अंदर रहना पड़ा. मैंने उस समय कहा था कि यह बीमारी प्राकृतिक नहीं है. मैंने कहा था कि यह कुछ देशों और लोगों की साजिश है. उन्होंने कहा- यह जैविक युद्ध है.
वैक्सीन उतनी असरदार नहीं, जितनी होनी चाहिए: श्री श्री रविशंकर
रविशंकर ने आगे कहा कि उनके शिष्यों ने भी उन्हें ऐसा ना कहने की सलाह दी क्योंकि इससे विवाद पैदा होगा. अब (जो मैं कह रहा था) सिद्ध हो गया. कोविड-19 की वैक्सीन बनाने वाले बड़े देश भी कह रहे हैं कि वैक्सीन उतनी असरदार नहीं है, जितनी होनी चाहिए थी. यह इंफेक्शन के स्प्रेड को नहीं रोक पा रही है.
'हर्बल और आयुर्वेदिक दवाओं का करना चाहिए इस्तेमाल'
रविशंकर ने कहा कि उन्होंने महसूस किया कि हर्बल और आयुर्वेदिक दवाओं का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. NAOQ19 तैयार किया गया और 14 अस्पतालों में इसका परीक्षण किया गया. NAOQ19 कोरोनावायरस को ठीक करने के लिए दवा के तौर पर काम कर रहा है. NAOQ19 को विदेशों के कई बड़े विश्वविद्यालयों में भेजा गया और लोगों को एहसास हुआ कि यह दवा कोरोनावायरस को रोकने में सफल होगी. यह सेलुलर परीक्षण के बाद साबित हुआ है. हमें अपने देश के योग और आयुर्वेद पर भरोसा रखना चाहिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










