
कोरोना पर PM मोदी को विपक्ष के 12 दलों ने लिखी चिट्ठी, मुफ्त वैक्सिनेशन समेत दिए 9 सुझाव
AajTak
देश की लगभग सभी बड़ी विपक्षी पार्टियों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ओपन लेटर लिखा है. इसमें विपक्ष ने फ्री वैक्सीनेशन, सेंट्रल विस्टा प्रोग्राम को बंद करने और उसका पैसा स्वास्थ्य सुविधाओं पर लगाने, बेरोजगारों के लिए 6 हजार रुपये प्रति महीने देने जैसी 9 मांगे की हैं.
देश में कोरोना महामारी के विकराल संकट और लड़खड़ाती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बीच लगभग सभी बड़ी विपक्षी पार्टियों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ओपन लेटर लिखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ये खुला पत्र 12 प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने लिखा है. जहां से भी संभव हो सके वैक्सीन खरीदी जाएं, घरेलू बाजार से चाहे विदेश से पूरे देश में तत्काल ही यूनिवर्सल वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया जाए घरेलू वैक्सीन निर्माण के लिए अनिवार्य लाइसेंसिंग को लागू किया जाए वैक्सीन पर 35 हजार करोड़ रुपये का बजट जारी किया जाए सेंट्रल विस्टा प्रोग्राम पर रोक लगाई जाए, इसके लिए आवंटित पैसे का उपयोग वैक्सीन और ऑक्सीजन खरीदने के लिए किया जाए. PM केयर जैसे फंड और सभी प्राइवेट फंड में जमा सारे पैसे को बाहर लाया जाए और उसका उपयोग ऑक्सीजन और मेडिकल उपकरण खरीदने के लिए किया जाए सभी बेरोजगारों के लिए 6 हजार रुपये प्रति महीने दिए जाएं सभी जरूरतमंदो को मुफ्त में मुफ्त में अनाज दिया जाए किसान कानून को वापस लिया जाए ताकि महामारी का शिकार हुए लाखों अन्नदाता देश के लोगों के खाने के लिए अनाज उगाने पर जोर दे सकें इस लेटर पर सोनिया गांधी (INC), एचडी देवगौड़ा (जेडी-एस), शरद पवार (एनसीपी), उद्धव ठाकरे (एसएस), ममता बनर्जी (टीएमसी), एमके स्टालिन (डीएमके), हेमंत सोरेन (JMM), फारूक अब्दुल्ला (JKPA), अखिलेश यादव (SP), तेजस्वी यादव (RJD), डी राजा (CPI) और सीताराम येचुरी (CPI-M) ने हस्ताक्षर किए हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










