
कोरोना पर 11 राज्यों के साथ डॉ. हर्षवर्धन की बैठक, बोले- कंटेंटमेंट जोन की रणनीति कोई रॉकेट साइंस नहीं
AajTak
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए हमें अपने पुराने व्यवहार की तिलांजलि देनी होगी. कोरोना नियमों का पालन करना होगा. कंटेंटमेंट जोन बनाने की रणनीति कोई रॉकेट साइंस नहीं है. हमने पिछले साल हालात पर सफलतापूर्वक काबू पाया था और ऐसा फिर से कर सकते हैं.
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने मंगलवार (6 अप्रैल) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 11 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की. इन 11 राज्यों में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान शामिल हैं. इन राज्यों में पिछले दो हफ्तों में COVID-19 के नए केस और मृत्यु दर में वृद्धि देखने को मिली है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कोरोना टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि देश में वैक्सीन की कमी नहीं है. राज्यों को लगातार वैक्सीन मुहैया कराई जा रही है. बैठक में हर्षवर्धन ने कहा है कि देश का कोरोना रिकवरी रेट 92.38% है. साथ ही तेजी से नए कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बावजूद मृत्यु दर 1.30 प्रतिशत है.
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








