
कोरोना पर कंट्रोल के लिए भारत ने पहले से कसी कमर, स्वास्थ्य मंत्री ने कल बुलाई बैठक
AajTak
चीन में कोरोना के तेजी से प्रसार के बीच भारत अभी से अलर्ट हो गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नए पॉजिटिव केसों का सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने को कहा है, ताकि नए वैरिएंट का पता लगाया जा सके. इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के टॉप अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं.
चीन में कोरोना के बढ़ते केस ने भारत सरकार की चिंता दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन से आ रहे कोरोना आंकड़ों के मद्देनजर अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसी को देखते हुए बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कोरोना पर एक समीक्षा बैठक करेंगे.
बता दें कि चीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. महामारी विशेषज्ञों का चीन में कोरोना विस्फोट को लेकर किया जा रहा दावा चौंकाने वाला है. दावा किया जा रहा है कि अगले 90 दिनों चीन की 60 फीसदी आबादी कोरोना की चपेट में होगी.
न सिर्फ चीन बल्कि जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और अमेरिका में भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. इसके बाद भारत सरकार भी सतर्क हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बुधवार को 11.30 बजे 'अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य को ध्यान' में रखकर कोविड पर एक अहम मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे. इस मीटिंग में स्वास्थ्य महकमे से जुड़े बड़े बड़े अफसर शामिल होंगे.
चीन में दवा को तरस रही जनता, सिरदर्द की गोली Ibuprofen का कोटा फिक्स, कोरोना से हाहाकार
रिपोर्ट के अनुसार मीटिंग में स्वास्थ्य, आयुष विभाग के सचिव शामिल होंगे. इसके अलावा फार्मास्यूटिकल्स विभाग, बायो तकनीक विभाग, ICMR के महानिदेश राजीव बहल, नीति आयोग के सदस्य (हेल्थ) वीके पॉल, NTAGI चेयरमैन एन एल अरोड़ा और दूसरे सीनियर अधिकारी शामिल होंगे.
केंद्र ने शुरू की जिनोम सीक्सवेंसिंग की तैयारी

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










