
कोरोना पर आ गई केंद्र की एडवाइजरी, राज्यों को किया अलर्ट, नए साल के जश्न में जरूर बरतें ये सावधानियां
AajTak
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को सभी राज्यों के साथ हाई लेवल मीटिंग की. इसमें उन्होंने कोरोना की रोकथाम की तैयारियों को लेकर चर्चा की. इसके बाद उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक एडवाइजरी जारी कर दी है. उन्होंने कहा कि राज्यों से पिछली बार की तरह सहयोग करने की बात कही.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कोरोना को लेकर बहुत ज्यादा संजीदा दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाई लेवल की मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने कोरोना की रोकथाम की तैयारियों को लेकर चर्चा की.
मनसुख मंडाविया ने बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आने वाले त्योहारों और नए साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए 'टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट एंड वैक्सीनेशन' पर ध्यान देने को कहा. इसके अलावा उन्होंने मास्क पहनने, हाथ साफ रखने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने जैसे कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने का निर्देश दिया है.
केंद्र ने नियमित तौर पर जिलेवार इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी और सांस से जुड़ी गंभीर बीमारियों के मामलों की निगरानी और रिपोर्टिंग करने के लिए कहा है.
उन्होंने सभी राज्यों को अलर्ट पर रहने और कोविड-19 प्रबंधन के लिए पूरी तैयारी रखने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों को सहयोग की भावना से काम करने की जरूरत है, जैसा कि हमने पिछली बार आई लहर के दौरान किया है.
अस्पतालों में ड्राय रन कराने के निर्देश

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










