
कोरोना: नए मामलों में कमी लेकिन मौतों में फिर उछाल, बीते 24 घंटे में 3300 से अधिक मरीजों की गई जान
AajTak
देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है लेकिन कोविड महामारी से मरने वालों के आंकड़े में उतार-चढ़ाव जारी है. भारत में बीते 24 घंटे में 1.21 लाख नए कोरोना केस (New Corona Case) सामने आए हैं. जो करीब दो महीने में अब तक एक दिन में सबसे कम नए केस हैं.
Covid-19 Cases, Coronavirus in India Latest Updates: भारत में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से कम हो रही है. बीते कई हफ्तों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है लेकिन कोविड महामारी से मरने वालों के आंकड़े में उतार-चढ़ाव जारी है. देश में बीते 24 घंटे में 1.21 लाख नए कोरोना केस (New Corona Case) सामने आए हैं. जो करीब दो महीने में अब तक एक दिन में सबसे कम नए केस हैं. हालांकि, मरने वालों की संख्या में फिर इजाफा हुआ है. पिछले 24 घंटे में 3300 से अधिक कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है. वर्ल्डोमीटर (Worldometer) के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1.21 लाख से अधिक नए केस सामने आए जबकि 3382 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी रेट (Positivity Rate) की तुलना में रिकवरी रेट (Recovery Rate) अधिक होने की वजह से कोरोना के एक्टिव मामलों (Active Cases) का ग्राफ घटता जा रहा है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










