
कोरोना: तीसरी लहर से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार की तैयारी, चीन से मंगाए 6,000 ऑक्सीजन सिलेंडर
AajTak
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर से अलग ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक हर जिले के अंदर बनाए जा चुके हैं. दिल्ली सरकार ने तीन ऑक्सीजन सिलेंडर डिपो बनाए हैं जहां दो 2-2 हज़ार सिलेंडर रखे जाएंगे.
कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. दिल्ली सरकार ने चीन से 6,000 ऑक्सीजन सिलेंडर इंपोर्ट किए हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया अगर जरूरत पड़ी तो इन 6000 ऑक्सीजन सिलेंडर से 3000 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की जा सकती है. चीन से इंपोर्ट किए जा रहे 6 हजार सिलेंडर में से 4400 सिलेंडर आ चुके हैं, 1600 सिलेंडर अगले 2 से 3 दिन में आने की संभावना है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुताबिक 'इस पूरे कोरोना काल में बाहर से इस तरह की और कोई खेप भारत में नहीं लाई गई. इसके लिए HCL और Giveindia फाउंडेशन का धन्यवाद जिन्होंने दिल्ली सरकार ये डोनेट किया. देश के लोगों के लिए यह सब किया और खासतौर से केंद्र सरकार और उससे भी ज्यादा जो बीजिंग में भारतीय एंबेसी है उसका धन्यवाद. उन्होंने हमारी बहुत मदद की. विदेश मंत्रालय ने हमारी बहुत मदद की अगर वह मदद नहीं करते तो हम इसको ला पाते या नहीं, यह हम नहीं जानते. उनका भी तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहते हैं.''
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










