
कोरोना: तीसरी लहर को लेकर BMC की तैयारियां तेज, बच्चों के डॉक्टरों को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
AajTak
बीएमसी ने बच्चों के डॉक्टरों को स्पेशल ट्रेनिंग देने का फैसला किया है जिससे वो कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दौरान इस महामारी का डटकर मुकाबला कर सकें.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के मामले कम होने के साथ ही बृहन्मुंबई नगर निगम ने कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. बीएमसी ने बच्चों के डॉक्टरों को स्पेशल ट्रेनिंग देने का फैसला किया है जिससे वो कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दौरान इस महामारी का डटकर मुकाबला कर सकें. निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने निगम स्तर के स्वास्थ्य पदों पर काबिज कर्मचारियों को होम विजिट के आदेश दिए हैं. इसके अलावा स्लम इलाकों में, पब्लिक टॉयलेट, और सार्वजनिक प्रांगण में और ज्यादा साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










