
कोरोना: तीसरी लहर की दस्तक? बेंगलुरु में एक हफ्ते में 300 बच्चे पॉजिटिव, पंजाब-हरियाणा-हिमाचल के स्कूलों में बढ़े केस
AajTak
देश के कई राज्यों में एक तरफ जहां पाबंदियों को खोलना जारी है, तो कुछ जगहों पर नए मामलों की बढ़ती संख्या चिंता बढ़ा रही है. सबसे अहम बात ये है कि अब स्कूल (Schools) खुल जाने के कारण बच्चों पर खतरा मंडरा रहा है, कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु में ऐसा ही नतीजे दिखे हैं.
देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. कोरोना की दूसरी लहर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है कि तीसरी लहर (Third Wave) ने दस्तक देना भी शुरू कर दिया है. देश के कई राज्यों में एक तरफ जहां पाबंदियों को खोलना जारी है, तो कुछ जगहों पर नए मामलों की बढ़ती संख्या चिंता बढ़ा रही है. सबसे अहम बात ये है कि अब स्कूल (Schools) खुल जाने के कारण बच्चों पर खतरा मंडरा रहा है, कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु में ऐसा ही नतीजे दिखे हैं. बेंगलुरु में स्कूली बच्चों में कोरोना का कहर कोरोना वायरस के मामले कम होने के बाद कई जगह स्कूल-कॉलेज खोल दिए गए थे. कर्नाटक के बेंगलुरु (Bangalore) में भी ऐसा ही हुआ, लेकिन हाल ही में जारी आंकड़ों से जो तस्वीर निकलकर सामने आई है वो डराने वाली है. यहां करीब 6 दिनों में 300 से अधिक बच्चे कोरोनी की चपेट में आए हैं. बेंगलुरु जैसे बड़े शहर का ये आंकड़ा राज्य में सबसे तेज़ी से बढ़ता हुआ है. बेंगलुरु प्रशासन द्वारा जो आंकड़े दिए गए हैं, उनमें 0 से 9 साल के करीब 127 और 10 से 19 साल के करीब 174 बच्चे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. ये आंकड़ा पांच अगस्त से दस अगस्त के बीच का है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










