
कोरोना ग्राउंड रिपोर्ट: कानपुर के इन गांवों में लगातार हो रही मौतें, स्वास्थ्य विभाग ने नहीं ली कोई सुध
AajTak
आजतक ने कानपुर के घाटमपुर इलाके के 2 गांव में हो रहीं लगातार मौतों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की है. इन गांव में पिछले 15 दिनों में 25 से 30 लोग कोरोना से मर गए हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग से कोई भी इनकी सुध लेने वाला नहीं है.
गांव में बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप को अगर जल्द ही नहीं रोका गया तो यह एक भयावह स्थिति बन जाएगी. गांव वाले कोरोना को रहस्यमयी बीमारी बताते है क्योंकि यहां टेस्टिंग और ट्रेसिंग हो ही नहीं रही है. आजतक ने कानपुर के घाटमपुर इलाके के 2 गांव में हो रहीं लगातार मौतों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की है. हकीकत यह है कि गांव में पिछले 15 दिनों में 25 से 30 लोग गए हैं और स्वास्थ्य विभाग से कोई भी इनकी सुध लेने वाला नहीं है. सबसे पहले आजतक ने घाटमपुर क्षेत्र के गांव जहांगीराबाद में हो रही मौतों का जायजा लिया. इस गांव में जाकर यह पता चला कि पिछले 20- 22 दिनों में 25 से 30 लोगों की मौत हो गई है. इस गांव के लोग यही बताते हैं कि सर्दी खांसी जुकाम बुखार होने के बाद सांस लेने में तकलीफ हुई और उसके बाद उस शख्स की मौत हो गई. गांव में कोई सुविधा ना होने की वजह से इन लोगों को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो रहा है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










