
कोरोना के हालात पर पीएम मोदी ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की चर्चा, क्या लगेगा लॉकडाउन?
AajTak
देश में कोरोना के मामले बेकाबू रफ्तार से बढ़ रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताजा हालात को लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या फिर देश में संपूर्ण लॉकडाउन लगेगा? प्रधानमंत्री ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ पुडुचेरी और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से भी बातचीत की है.
देश में कोरोना के मामले बेकाबू रफ्तार से बढ़ रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताजा हालात को लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या फिर देश में संपूर्ण लॉकडाउन लगेगा? प्रधानमंत्री ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ पुडुचेरी और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से भी बातचीत की है. भारत में कोरोना की दूसरी लहर तबाही मचा रही है. ऑक्सीजन, बेड की किल्लत बनी हुई है और केस बेतहाशा बढ़ रहे हैं. देश में संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर तब चर्चा हो रही है, जब कई राज्य अपने यहां पहले ही लॉकडाउन, कर्फ्यू, नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन जैसे कदम उठा चुके हैं. महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, कर्नाटक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में पाबंदियां लागू हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










