
कोरोना के लक्षण दिखें तो घर में कैसे करें मरीज का इलाज? हेल्थ मिनिस्ट्री ने दिए ये अहम सुझाव
AajTak
प्रेस वार्ता में कहा गया कि अगर आपको लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत अपने आप को घर में अलग कर दीजिये. ऐसे में आपको तुरंत टेस्ट करवाना है. ऐसे में अगर टेस्ट के नतीजे आने में समय लग रहा है तो भी अपने आपको कोरोना संक्रमित मानकर उपचार करना शुरू कर दीजिये.
देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच हेल्थ मिनिस्ट्री ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की. प्रेस वार्ता में राज्यों में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों पर चर्चा की गयी. इस दौरान कोरोना के मरीज की घर में कैसे देखभाल की जाए, इस पर बताया गया कि आजकल के माहौल में अगर आपको शुरुआती लक्षण जिसमें बुखार आना, गले में दर्द, खांसी, सिर में दर्द, बदन में दर्द, सांस लेने में दिक्कत है तो आप इसे कोरोना मानकर उपचार करें. वहीं बताया गया कि इसके अलावा दो और सूंघने की शक्ति और स्वाद का ख़त्म हो जाना अगर आपको नजर आता है तो भी यह कोरोना का लक्षण हो सकता है. ऐसे में प्रेस वार्ता में कहा गया कि अगर आपको लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत अपने आप को घर में अलग कर दीजिये. ऐसे में आपको तुरंत टेस्ट करवाना है. अगर टेस्ट के नतीजे आने में समय लग रहा है तो भी अपने आपको कोरोना संक्रमित मानकर उपचार करना शुरू कर दीजिये. वहीं अगर ऑक्सीजन गिर रहा है तो इसे आपातकाल की तरह ट्रीट करेंगे.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










