
कोरोना के नए वैरिएंट से सहमे लोग, यूपी में सीएम योगी लेंगे मीटिंग, महाराष्ट्र में चीन से आने वालों की स्कैनिंग
AajTak
चीन में कोरोना के नए वैरिएंट के तबाही मचाने के बाद देश में भी राज्य सरकारें सतर्क हो गई हैं और इससे निपटने की तैयारियों में जुट गई हैं. इसी के तहत आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मीटिंग बुलाई है जबकि महाराष्ट्र सरकार ने चीन से लौटने वाले यात्रियों की स्कैनिंग कराने का फैसला लिया है.
चीन में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 से संक्रमण के मामलों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी को देखते हुए भारत सरकार भी सतर्क हो गई और इस महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार को भी दिशा-निर्देश जारी किया गया है. यही वजह है कि उत्तर प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक में राज्य सरकारों ने कोरोना की रोकथाम के लिए कई अहम फैसले लिए हैं.
कोरोना पर सीएम योगी की कैबिनेट मीटिंग
उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि होने के बाद विदेश से आने वाले लोगों के कोरोना जांच का फैसला लिया गया है, वहीं कोरोना को लेकर गुरुवार की सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रीपरिषद की बैठक बुलाई है. बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं
इतना ही नहीं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया है. स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग को जांच से लेकर उपचार तक की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. राज्य सरकार की तरफ से सभी एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ाने का आदेश भी जारी किया गया है.
डिप्टी सीएम ने कहा है कि लोगों की जांच कराई जाए और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जिनोम सीक्वेंसिंग की जाए ताकि वायरस के वैरिएंट का पता लगाया जा सके. सर्दी-जुकाम और बुखार समेत अन्य लक्षण वाले यात्रियों को चिन्हित करने और उनके कोविड जांच का भी निर्देश दिया गया है.
वहीं यात्रा से लौटे लोगों को होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी जाएगी. स्वास्थ्य विभाग को विदेश यात्रा से लौटे लोगों की सूची बनाने के लिए कहा गया है. 12 से 14 दिन तक उनकी सेहत की मॉनिटरिंग की जाएगी. किसी भी तरह की परेशानी होने पर उनके लिए उपचार की व्यवस्था की जाएगी. स्वास्थ्य अधिकारियों से मास्क, पीपीई किट और ग्लब्स भी पर्याप्त मात्रा में जुटा लेने के लिए कहा गया है. कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि चीन में संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ गया है. सावधानी बरतकर कोविड के खतरों से खुद को बचा सकते हैं. उन्होंने लोगों से बिना जरूरत के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








