
कोरोना के नए वैरिएंट मिलने के बाद एक्शन में सरकार, स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग
AajTak
कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से देश में दस्तक दे दी है. इस बार कोरोना के दो नए वैरिएंट XBB और XBB.1 मिले हैं. इसे लेकर सरकार अलर्ट हो गई है. लिहाजा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को हाईलेवल मीटिंग बुलाई. साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.
देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है. एक ओर जहां त्योहार करीब हैं, वहीं कई राज्य कोविड को लेकर एडवाइजरी जारी कर रहे हैं. इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग की. जानकारी के मुताबिक इस बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नए वैरिएंट का जल्द से जल्द पता लगाया जाए. इसके लिए जीनोम सीक्वेंसिंग में तेजी लाई जाए.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि एक प्रभावी रणनीति तैयार करनी होगी. इसके साथ ही ये भी सुनिश्चित करना होगा कि बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो.
दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली समेत कुछ राज्यों में में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के केसों में उछाल आया है. स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में अभी 429 कोविड केस एक्टिव हैं, जिनमें 329 मरीज होम आइसोलेशन में हैं
कोविड के बढ़ रहे मामलों की रोकथाम के लिए महाराष्ट्र, केरल जैसे राज्यों ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है. इसी क्रम में मुंबई में BMC ने भी एजवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि त्योहारों के दौरान भीड़ जुटने और बड़े कार्यक्रमों की वजह से COVID-19 संक्रमण फैल सकता है. इसे लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करना ठीक नहीं है.
.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










