
कोरोना के दौरान जान गंवाने वालों के परिजनों को मुआवजे देने के नाम पर ठगी, गैंग का पर्दाफाश
AajTak
आंध प्रदेश के कडप्पा जिले में साइबर क्राइम का अनोखा मामला सामने आया है. गिरोह ने लोगों के घरों से कोविड के दौरान मरने वालों का डाटा निकाला. फिर गिरोह लोगों को फोन करता और खुद को कलेक्टर बताता. इसके बाद वो गिरोह UPI के जरिए मरने वालों के परिजनों से ठगी करता. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
आंध प्रदेश में पिछले कुछ समय से धोखाधड़ी का अनोखा तरीका अपनाया जा रहा है. दरअसल पिछले दो महीनों से कडप्पा जिले में एक गिरोह सक्रिय है. यह गिरोह अपने सदस्यों के साथ कोविड-19 के दौरान मरने वालों का लोगों की जानकारी इकट्ठी कर रहा है. इस डाटा के आधार पर गिरोह ने मृतकों के परिजनों को बताया कि वो कलेक्टर कार्यालय से फोन कर रहे हैं. बता दें कि यह गिरोह निर्दोष लोगों को यह बताकर धोखा दे रहे हैं कि सरकार उन्हें वाईएसआर भीम योजना के तहत मुआवजा देगी.
इन लोगों के साथ करीब 9 लाख की ठगी
बीरम रमण रेड्डी, निर्मला, कडप्पा शहर की एमवी सुनीता, काजीपेट की एस. नागवेनी, विग्नेश्वरी, पेंडली मारी की विजया कुमारी, बी. मातम की कृष्णा चैतन्य और प्रोद्दुथुरु शहर की कृष्णा चैतन्य आदि ऐसे नाम हैं जिन्हें उपरोक्त इंटरस्टेज गिरोह द्वारा वाईएसआर भीम के नाम पर ठगा गया और उनकी UPI से लगभग 9 लाख निकाले गए.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस मामले को पुलिस अधीक्षक कडप्पा के संज्ञान में लाया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक, कडपा टाउन यू/जीपीएस श्री एन.वी नागराजू को निर्देश दिया है और फिर 6 अक्टूबर को उक्त अधिकारी ने मामला दर्ज किया है और साइबर क्राइम मानते हुए मामले की जांच की.
मामले की जांच के तहत कडप्पा प्रथम टाउन सर्कल इंस्पेक्टर एन.वी नागराजू ने कडप्पा साइबर क्राइम टीम की मदद से इस मामले की जांच की और यूपीआई के आधार पर 9 बैंक खातों की पहचान की और 734964 रुपये का पता लगाया. इसके बाद आदेश दिया गया कि उन खातों को फ्रीज कर दिया जाए.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










