
कोरोना के जिस वैरिएंट ने चीन में मचाया कहर, वडोदरा में उसके एक मरीज की पुष्टि
AajTak
कोरोना का कहर एक बार फिर दुनिया को डराने लगा है. चीन में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BF7 की वजह से रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं. अब गुजरात के वडोदरा में भी BF7 का एक केस दर्ज कर लिया गया है. एक NRI मलिला इस वैरिएंट से संक्रमित बताई जा रही हैं. उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है.
कोरोना का कहर एक बार फिर दुनिया को डराने लगा है. चीन में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BF7 की वजह से रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं. अब गुजरात के वडोदरा में भी BF7 का एक केस दर्ज कर लिया गया है. एक NRI महिला इस वैरिएंट से संक्रमित हैं.
गुजरात में दो और मामले ऐसे सामने आए हैं जिनको लेकर कहा जा रहा है कि वे भी BF7 से संक्रमित हैं. लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है और सैंपल को आगे जांच के लिए भेज दिया गया है. अब वैसे तो BF7 के पहले भी देश में मामले सामने आए हैं, अक्टूबर में भी एक केस दर्ज किया गया था, लेकिन इस समय क्योंकि चीन में ये वैरिएंट अलग ही स्तर पर कहर मचा रहा है, ऐसे में चिंता भारत में भी शुरू हो गई है.
बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक अहम मीटिंग बुलाई थी. उस मीटिंग के बाद नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि पैनिक की जरूरत नहीं है. मीटिंग में तय किया गया है कि कोरोना को लेकर हर हफ्ते स्वास्थ्य मंत्रालय में समीक्षा बैठक होगी. देश में कोरोना टेस्टिंग पर्याप्त मात्रा में हो रही है. बीच-बीच मे स्वास्थ्य मंत्रालय निर्णय लेगा कि क्या और कदम उठाए जाने हैं. वीके पॉल ने इस बात पर भी जोर दिया कि अब एक बार फिर सभी को भीड़ भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की जरूरत है. उनकी तरफ से बूस्टर डोज लेने पर भी जोर दिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










