कोरोना के खिलाफ जंग में अब आए 'फिश बिस्कुट', दवाई की तरह काम करने में कारगर!
AajTak
लुधियाना के गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेस यूनिवर्सिटी (गडवासू) के कॉलेज ऑफ फिशरीज ने इम्युनिटी बढ़ाने के लिए प्रोटीन से भरपूर फिश बिस्कुट रागी और एक ओट्स के साथ तैयार किया है
लुधियाना के गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेस यूनिवर्सिटी (गडवासू) के कॉलेज ऑफ फिशरीज ने इम्युनिटी बढ़ाने के लिए प्रोटीन से भरपूर फिश बिस्कुट रागी और एक ओट्स के साथ तैयार किया है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कोरोना और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. (फोटो- गडवासू) मछली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेस यूनिवर्सिटी (गडवासू) के कॉलेज ऑफ फिशरीज के वैज्ञानिक डॉक्टर अजीत सिंह ने फिश बिस्कुट तैयार किए हैं. यह बिस्कुट आम बिस्कुट के मुकाबले कहीं ज्यादा महंगे हैं, लेकिन यह दवाई की तरह काम करने में कारगर होंगे. डॉक्टर अजीत सिंह का दावा है कि कोविड-19 से लड़ने के लिए प्रोटीन का सबसे बड़ा सोर्स और मील का पत्थर साबित होगा यह फिश बिल्कुट. इसके अलावा उन्होंने बताया कि बाजार में मिलने वाले सामान्य बिस्कुट कार्बोहाइड्रेट रिच होते हैं और इन फिश बिस्कुट में कार्बोहाइड्रेट 75 फीसदी से ज्यादा होता है. वहीं, इनमें फाइबर और प्रोटीन कम होता है. प्रोटीन सिर्फ 5 फीसदी के करीब होता है. फाइबर 1 फीसदी के आसपास होता है, इसलिए हेल्दी विकल्प नहीं होते हैं और न्यूट्रीशनल की कमी को पूरा नहीं करते है. (प्रतीकात्मक फोटो: Getty)
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










