कोरोना के कारण ICSE ने रद्द की 10वीं की परीक्षा, 12वीं की परीक्षा पर यह हुआ फैसला
AajTak
कोरोना की स्थिति के मद्देनज़र ICSE बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी है. कक्षा 12वीं की परीक्षाएं पिछले आदेश के हिसाब से ही होंगी. परीक्षा ऑफलाइन होंगी.
कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस यानी कि CISCE ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी है. कक्षा 12वीं की परीक्षाएं पिछले आदेश के हिसाब से ही होंगी. वहीं 12वीं की परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी. ICSE cancels class 10 board examinations, in the wake of #COVID19 situation. The status of exams for class 12 remains the same as the previous order - Class 12 Exam (offline) will be conducted at a later date. pic.twitter.com/59yD583ShL बता दें कि पहले 10वीं के छात्रों की परीक्षा वैकल्पिक रखी गई थी. गौरतलब है कि आईसीएसई की 10वीं की बोर्ड की परीक्षा 4 मई से शुरू होनी थी. इससे पहले ICSE बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा स्थगित की जा चुकी हैं. बोर्ड ने कहा था कि स्थिति की समीक्षा के बाद 12वीं की परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक जून में परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. दरअसल, CBSE द्वारा 10वीं की परीक्षा रद्द करने व 12वीं की परीक्षा स्थगित करने के बाद अब CISCE की ओर से ICSE (10वीं) को कैंसिल और ISC (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. CISCE के मुख्य कार्यकारी और सचिव जी एराथून ने इस बाबत जानकारी दी है.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










