
कोरोना के इलाज में ऐसे उठाएं 'आयुष्मान भारत योजना' का लाभ, जानें जरूरी बातें
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर में ज्यादा लोगों को अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ रही है. ऐसे में गरीब तबके की सेहत का सहारा बनी ‘आयुष्मान भारत’ योजना का लाभ कोरोना के इलाज में कैसे में उठाया जा सकता है. क्या फायदे हैं इस योजना के, जानें यहां...
कोरोना महामारी की शुरुआत के समय ही सरकार ने कोरोना की जांच और इलाज को ‘आयुष्मान भारत योजना’ में शामिल कर दिया था. ‘आयुष्मान भारत’ को ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ नाम से भी जाना जाता है. कुछ राज्य सरकारों ने कोरोना के इलाज के लिए इस योजना का दायरा ऑक्सीजन की आपूर्ति से लेकर अनिवार्य दवाओं के खर्च को पूरा करने तक बढ़ा दिया है. आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है ये पूरी योजना. (Photos: File) आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के गरीब, वंचित और कमजोर तबके के 10 करोड़ परिवारों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा मिलती है. इस योजना के तहत इन परिवारों को यानी 50 करोड़ लोगों सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है. हालांकि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ पात्रताएं होना जरूरी है. जानें अगली स्लाइड में. ग्रामीण इलाके में इस योजना का लाभ वही लोग उठा सकते हैं जिसका कच्चा मकान हो, परिवार में कोई व्यस्क (16-59 साल) ना हो, परिवार की मुखिया महिला हो, परिवार में कोई दिव्यांग हो, परिवार अनुसूचित जाति/जनजाति से हों या व्यक्ति भूमिहीन/दिहाड़ी मजदूर बेघर, निराश्रित, दान या भीख मांगने वाला, आदिवासी या कानूनी रूप से मुक्त हुआ बंधुआ मजदूर हो.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









