
कोरोना: केरल में पब्लिक प्लेस पर मास्क जरूरी, दिल्ली में नहीं आया एक भी केस
AajTak
केरल सरकार ने राज्य में कोरोना मामलों को लेकर पाबंदियां कड़ी कर दी हैं. अब राज्य में पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाना जरूरी हो गया है. केरल सरकार के आदेश में दुकानों, थिएटरों और किसी भी कार्यक्रम के आयोजकों को अनिवार्य रूप से सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है.
कोरोना मामलों को लेकर सरकारें अलर्ट जारी कर रही हैं. केरल सरकार ने सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. इस आदेश में दुकानों, थिएटरों और किसी भी कार्यक्रम के आयोजकों को अनिवार्य रूप से सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है.
केरल सरकार की ओर से कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी (Social Distancing) के मानदंडों का भी पालन किया जाना चाहिए.
दिल्ली में कोरोना को लेकर बड़ी राहत
हालांकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना मामलों में राहत देखी गई. दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया. वहीं संक्रमण दर भी 0.00 फीसदी रही. दिल्ली में कोरोना की शुरुआत के बाद से अब तक पहली बार ऐसा हुआ है कि एक भी मामला नहीं आया है और संक्रमण दर भी शून्य प्रतिशत दर्ज हुई है. वहीं दिल्ली में बीते 24 घंटों में 931 कोरोना टेस्ट हुए हैं.
चीन से आए डरावने आंकड़े
कोरोना मामलों को लेकर बीते दिन ही चीन से चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई थी. रिपोर्ट के मुताबिक चीन में बीते एक महीने में कोरोना से 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीते शनिवार को बताया गया कि जब से जीरो कोविड पॉलिसी को हटाया गया, देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े और इस एक महीने में हजारों लोगों की मौत हुई.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










