
कोरोना की तीसरी लहर में बच्चे बन सकते हैं शिकार? जानें कबतक आएगी वैक्सीन
AajTak
कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को शिकार बना सकती है. अब देश के सामने बड़ी चुनौती यही है कि संक्रमण के बड़े खतरे से बच्चों को कैसे बचाया जाए और कैसे समय रहते सभी तैयारी कर ली जाए.
कोरोना की दूसरी लहर से ही देश में हाहाकार मचा है और इसी बीच तीसरी लहर की बात ने सबको डरा दिया है, लेकिन बात डरने की नहीं है, अलर्ट रहने की है, खुद को तैयार करने की है, क्योंकि दूसरी लहर पर जैसी बेफिक्री थी, वो बेफिक्री हम तीसरी लहर में नहीं दिखा सकते. तीसरी लहर में खतरा सीधे बच्चों पर है. तीसरी लहर में बच्चे संक्रमण का शिकार बन सकते हैं. 2020 की पहली लहर में अधिकतर 50 साल से ऊपर के लोग और सीनियर सिटीजंस संक्रमण का शिकार हुए थे, तो 2021 की दूसरी लहर में 31 से 50 साल की एज ग्रुप के लोगों को ज़्यादा निशाना बनाया, इसलिए अब तीसरी लहर में बच्चों को लेकर बहुत चिंता है. तीसरी लहर में 6 से 12 साल के बच्चों को ज़्यादा खतरा बताया गया.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










