
कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक! राजस्थान के दो जिलों में 600 से अधिक बच्चे संक्रमित
AajTak
राजस्थान में कोरोना महामारी की चपेट में बच्चे आने लगे हैं. तीसरी लहर को लेकर जैसी आशंका थी, बिल्कुल वैसा ही हो रहा है. दौसा और डुंगरपुर जिले में अब तक 600 से अधिक बच्चे संक्रमित हो चुके हैं.
कोरोना की मार से यूं तो पूरा देश कराह रहा है, मगर अब कोरोना की तीसरी लहर की आशंका ज्यादा परेशान कर रही है, क्योंकि तीसरी लहर का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर होने वाला है. राजस्थान के दो जिलों में बच्चे बहुत तेजी से कोरोना संक्रमित हो रहे हैं. दौसा और डूंगरपुर में बच्चों में कोरोना का संक्रमण परेशान करने वाला है. राजस्थान में कोरोना महामारी की चपेट में बच्चे आने लगे हैं. तीसरी लहर को लेकर जैसी आशंका थी, बिल्कुल वैसा ही हो रहा है. कोरोना का संक्रमण अब बच्चों को हो रहा है. बड़ी तादाद में बच्चे कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं. राजस्थान में बच्चों में कोरोना के संक्रमण से हाहाकार मच गया है. करीब 600 बच्चे संक्रमित हो गए हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










